Key Highlights
हाल ही में जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने भारत के तीसरे Chief of Defence Staff (CDS) के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने जनरल अनिल चौहान का स्थान लिया, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने भारतीय नौसेना के नए प्रमुख (Chief of the Naval Staff) का पदभार संभाला।

Chief of Defence Staff (CDS) क्या है?
Chief of Defence Staff (CDS) भारतीय सशस्त्र सेनाओं (Army, Navy एवं Air Force) के बीच समन्वय स्थापित करने वाला सर्वोच्च सैन्य अधिकारी होता है। यह Four-Star (चार सितारा) रैंक का पद है।
CDS की नियुक्ति और इतिहास:
नियुक्ति: भारत सरकार की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet - ACC) द्वारा की जाती है।
पद का गठन: 24 दिसंबर 2019
प्रथम CDS: जनरल बिपिन रावत
CDS की प्रमुख भूमिकाएँ
तीनों सेनाओं (Army, Navy, Air Force) के बीच समन्वय स्थापित करना।
संयुक्त सैन्य रणनीति (Joint Military Strategy) तैयार करना।
Department of Military Affairs (DMA) का प्रमुख होना।
Chiefs of Staff Committee (CoSC) का स्थायी अध्यक्ष होना।
रक्षा मंत्रालय को सैन्य मामलों में सलाह देना।
सैन्य आधुनिकीकरण एवं स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देना।
थिएटर कमांड प्रणाली को लागू करने में नेतृत्व प्रदान करना।
भारत के अब तक के CDS
- जनरल बिपिन रावत: 1 जनवरी 2020 – 8 दिसंबर 2021
- जनरल अनिल चौहान: 30 सितंबर 2022 – 30 मई 2026
- जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि: 31 मई 2026 से वर्तमान

जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि : परिचय
दिसंबर 1985 में 8 गढ़वाल राइफल्स से सेना में कमीशन प्राप्त। लगभग 40 वर्षों का सैन्य अनुभव।
शिक्षा:
National Defence Academy (NDA)
Indian Military Academy (IMA)
Joint Services Command & Staff College, UK
King's College London (M.A.)
सेवा यात्रा (Career Timeline)
1985: 8 गढ़वाल राइफल्स से कमीशन प्राप्त।
1990: असम में ऑपरेशन राइनो (Operation Rhino) में भागीदारी।
2015: विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) से सम्मानित।
2020: सिक्किम में 17 माउंटेन डिवीजन की कमान, अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) प्राप्त।
2024: भारतीय सेना के 47वें Vice Chief of Army Staff बने।
2026: भारत के तीसरे CDS नियुक्त।
नए CDS की प्राथमिकताएँ
- थिएटर कमांड प्रणाली लागू करना: एक ही कमांडर के अधीन थल, जल और वायु सेना कार्य करेंगी जिससे सैन्य अभियान अधिक प्रभावी और तीव्र होंगे। वर्तमान में भारत में 17 सैन्य कमांड हैं, जिन्हें थिएटर कमांड में बदला जाएगा।
- स्वदेशी रक्षा उत्पादन: 'Make in India' के तहत हथियारों और सैन्य उपकरणों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना।
भारतीय नौसेना के नए प्रमुख
वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन भारतीय नौसेना के नए Chief of the Naval Staff (CNS) बने हैं। उन्होंने एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का स्थान लिया। पूर्व में वह Western Naval Command के प्रमुख थे।
अभ्यास प्रश्न (Practice Questions)
1निम्नलिखित में से कौन भारत के तीसरे Chief of Defence Staff (CDS) बने हैं?
2हाल ही में जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने भारत के कौन से क्रम के Chief of Defence Staff (CDS) के रूप में कार्यभार संभाला?
3Chief of Defence Staff (CDS) की नियुक्ति भारत सरकार की किस समिति द्वारा की जाती है?
4सशस्त्र सेनाओं में Chief of Defence Staff (CDS) का पद कितने स्टार (Star) रैंक का होता है?
5भारत के प्रथम Chief of Defence Staff (CDS) कौन थे?
6भारत में CDS पद का गठन किस समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया था?
7Chief of Defence Staff (CDS) के पद के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या निर्धारित है?
8सशस्त्र सेनाओं के प्रमुखों की समिति (COSC) के स्थायी अध्यक्ष के रूप में कौन कार्य करता है?
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेख के स्रोत
3 स्रोत
लेख के स्रोत
3 स्रोत




